राष्ट्रवाणी: CG Retired Professors Protest | Photo Credit: IBC24 भिलाई: CG Retired Professors Protest प्रदेशभर के अनुदान प्राप्त कॉलेज के 4 सौ से ज्यादा रिटायर्ड प्रोफेसर और कर्मचारी एक दिवसीय धरने पर बैठे हैं। भिलाई प्रोफेसर उस कल्याण कॉलेज के सामने धरने पर बैठे हैं जहां से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी पढ़ाई की।

(Retired Professor Pension) इन प्रोफेसर्स का कहना है कि बरसों पहले जब सरकारी कॉलेज कम होते थे, तब इन्ही अनुदान प्राप्त कॉलेजों के प्राध्यापकों ने अपनी मेहनत औऱ् लगन से छात्रों को बढ़ाया और वे छात्र ऊंचे मुकाम तक पहुंचे और आज वही छात्र उन्हें गुरुदक्षिणा देने की बजाए उनके लिए डेथ वारेंट निकाल रहे हैं।

(Bhilai Professors Protest) एक ओर सरकार प्रदेशभर में कई मुफ्त की योजनाएं चला रही है, महतारी वंदन में अरबो रुपए बांट रही है, ऐसे में हर महीने 14 करोड़ रुपए पेंशन के भारी पड़ रहे हैं। इनका कहना है कि वे बुजुर्ग हो चुके हैं और उम्र के उस पड़ाव पर है जहां उनकी पेंशन से वे अपनी दवा और जरूरत के खर्च के लिए हाथ नहीं फैलाना पड़ता, लेकिन पेंशन के बंद होने के बाद उनके आगे जीवन यापन के लिए हाथ फैलाने के अलावा दूसरा चारा ही नहीं बचता।

इधऱ् प्रोफेसर्स का साथ देने उनके पढ़ाए पूर्व छात्र भी धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। उत्तर: वे पेंशन संबंधी मांगों और पेंशन बंद किए जाने के विरोध में धरना दे रहे हैं। उत्तर: भिलाई में कल्याण कॉलेज के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया है।

उत्तर: जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के 400 से अधिक सेवानिवृत्त प्राध्यापक और कर्मचारी इसमें शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version