रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में उप निरीक्षक पदों पर जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है और पहले से जारी नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा–2024 के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक पद के लिए जिन अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी, उनके नियुक्ति आदेश तकनीकी कारणों से निरस्त किए जा रहे हैं। हालांकि आदेश में इन कारणों का स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है।

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में कुल 85 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंडों की जांच, प्रमाण पत्रों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं नए साल की शुरुआत में पूरी की जानी थीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version