राष्ट्रवाणी: CG News : अमित पाण्डेय, खैरागढ़. दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया. कान्हा-किसली जा रहे पांच दोस्तों की कार तेज बहाव में बहकर नदी के बीच फंस गई. कार में सवार पांचों लोग जान बचाने के लिए पेड़ के सहारे लटके रहे. गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 PV 5636 दनिया पुल पर पहुंची. बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुल पर पुलिस ने स्टॉपर लगाए थे. पुलिस के मुताबिक कार चालक ने स्टॉपर को टक्कर मार दी. मौके पर तैनात जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार को आगे ले गया और तेज बहाव के बीच फंस गया. देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में कार सड़क से बहकर नदी की मझधार में पहुंच गई. कार में सवार पांचों लोग किसी तरह पेड़ के सहारे अपनी जान बचाते रहे. गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले रात के अंधेरे, तेज बारिश और उफनते पानी के बीच खुद पानी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया. पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद सभी को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने कहा कि, “थाना प्रभारी गंडई ने कल रात पांच लोगों को डूबने से बचाया. उनकी गाड़ी दनिया पुल पर फंस गई थी और बह गई थी. थाना प्रभारी ने पानी में कूदकर इन लोगों को बचाया.” कार में सवार पांचों लोग रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं और कान्हा-किसली घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त कार में कमलेश साहू, कुबेर साहू, निहाल सक्सेना, महक कौर और प्रीति रात्रे सवार थे, फिलहाल सभी सुरक्षित हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version