राष्ट्रवाणी, 03 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन निगम, मंडल एवं आयोग के पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार—

  • श्री संजय अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
  • श्री अजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • श्री शरद अवस्थी, उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण को भी राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है। इसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग या आयोग का होगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति को प्रदर्शित नहीं करती है। आदेश जारी होने की तिथि से यह प्रभावशील माना जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version