रायपुर: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम के असर से बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

बीते 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा, दुर्ग समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है, जहां यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version