यहां देखें आदेश की कॉपी

राष्ट्रवाणी 27 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, बोर्डों और विभिन्न आयोगों में जिम्मेदारी संभाल रहे 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद तीन पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

सरकार के इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

वहीं, राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले पदाधिकारियों में गौरीशंकर श्रीवास, आनंद निषाद, राजेश कुमार राजपूत, राजेंद्र नायक, सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग, भोजराज देवांगन, प्रभात मिश्रा, सुषमा जेठानी, शशिकांत द्विवेदी, डॉ. जे.पी. शर्मा, किशोर महानंद, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज), वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर शामिल हैं। इनमें विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित पदाधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मंत्री दर्जे से जुड़ी सुविधाएं और प्रोटोकॉल का लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय के बाद अब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, श्रम, शिक्षा, हथकरघा, राजभाषा, सहकारिता, हज, गौ सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े संस्थानों के प्रमुखों को मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त हो गया है।
इस प्रशासनिक निर्णय को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न सामाजिक और संस्थागत क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण राजनीतिक-प्रशासनिक दर्जा देने के तौर पर देखा जा रहा है। आदेश जारी होने के साथ ही नए मंत्री दर्जे को लेकर संबंधित विभागों में भी चर्चा तेज हो गई है।

यहां देखें आदेश की कॉपी

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version