राष्ट्रवाणी, 01 मई 2026 । छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। गुरुवार देर शाम मंत्रालय महानदी भवन से 20 जिलों के अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, विवेक सिन्हा (RTO) को कोरबा/पेंड्रा से ट्रांसफर कर जांजगीर-चांपा का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं धमतरी के एआरटीओ अब्दुल मुजाहिद, कांकेर के एआरटीओ ऋषभ नायडू और बलौदाबाजार के चुन्नुलाल देवांगन को परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version