नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। समझा जाता है कि भारत की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच हुई इस बैठक में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए।
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की प्रतिक्रिया का तरीका, लक्ष्य और समय खुद तय करने के लिए पूर्ण परिचालन स्वतंत्रता दी गई है।
इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई करना देश की राष्ट्रीय नीति और संकल्प है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version