Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

TVS का बड़ा धमाका, मुनाफे में 17% से ज्यादा की बढ़ोतरी – |

May 13, 2026

IPL 2026 में SRH की शर्मनाक हार: 86 रन पर ढही टीम, गुजरात टाइटंस ने मचाया तहलका

May 13, 2026

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025: पीएम मोदी सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे, बच्चों से कर रहे हैं ‘दिल की बात’
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025: पीएम मोदी सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे, बच्चों से कर रहे हैं ‘दिल की बात’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025: पीएम मोदी सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे, बच्चों से कर रहे हैं ‘दिल की बात’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे। वहां ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत ‘जीवन का उपहार’ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जन्मजात हृदय रोगों से जूझ चुके और सफलतापूर्वक इलाज पा चुके 2500 बच्चों से आत्मीय बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके साहस और मुस्कान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का जीवन और उनकी मुस्कान ही मानवता के लिए सच्चा उपहार है। प्रधानमंत्री ने अस्पताल द्वारा नि:शुल्क हृदय उपचार की इस पहल को अद्भुत सेवा भावना बताया और कहा कि यह कार्य ‘सेवा ही संकल्प’ के भाव को साकार करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की।

50 करोड़ की लागत से बना अनूठा डिजिटल संग्रहालय
नवा रायपुर के सेक्टर-24 में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है। इसकी डिज़ाइन, अवधारणा और तकनीकी संरचना आधुनिकतम मानकों पर आधारित है। संग्रहालय में अत्याधुनिक वीएफएक्स टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्शन सिस्टम, डिजिटल स्क्रीन, और मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आगंतुक हर कथा को डिजिटल माध्यम से अनुभव कर सकेंगे।

यहां जानें पीएम मोदी का शेड्यूल
सुबह 9:40 बजे वायु सेना के विमान से माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
सुबह 10 बजे ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी 2500 बच्चों से बातचीत करेंगे।
सुबह 10:45 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “शांति शिखर” का उद्घाटन करेंगे।
सुबह 11:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर लगभग 1:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे
दोपहर लगभग 2:30 बजे छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ
शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए वापस होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर में तोड़ी आतंकियों की कमर, विजय के गर्व से भरा है देश
Next Article छत्तीसगढ़ में रामभद्राचार्य के बयान से मचा सियासी तूफान—‘भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Chhattisgarh

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026
Chhattisgarh

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

TVS का बड़ा धमाका, मुनाफे में 17% से ज्यादा की बढ़ोतरी – |

May 13, 2026

IPL 2026 में SRH की शर्मनाक हार: 86 रन पर ढही टीम, गुजरात टाइटंस ने मचाया तहलका

May 13, 2026

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.