Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: प्रधानमंत्री ने 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: प्रधानमंत्री ने 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: प्रधानमंत्री ने 14,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ कार्यक्रम में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने आज ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 12 नए स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) का उद्घाटन किया। वहीं, 3.51 लाख पूर्ण हो चुके घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत तीन लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ रुपये की किश्त जारी की। इससे राज्य भर के ग्रामीण परिवारों के लिए सम्मानजनक आवास और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पत्थलगांव-कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा तक चार लेन वाले ग्रीनफील्ड राजमार्ग का शिलान्यास किया। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 3,150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह रणनीतिक गलियारा कोरबा, रायगढ़, जशपुर, रांची और जमशेदपुर में प्रमुख कोयला खदानों, औद्योगिक क्षेत्रों और इस्पात संयंत्रों को जोड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बस्तर और नारायणपुर जिलों में कई खंडों में फैले राष्ट्रीय राजमार्ग-130 डी (नारायणपुर-कस्तूरमेटा-कुतुल-नीलांगुर-महाराष्ट्र सीमा) के निर्माण और उन्नयन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी (मदंगमुडा-देवभोग-ओडिशा सीमा) को दो-लेन राजमार्ग में उन्नत करने का भी उद्घाटन किया। इससे जनजातीय और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों तक पहुंच में सुधार होगा और दूरदराज के क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान विद्युत क्षेत्र में ‘अंतर-क्षेत्रीय ईआर-डब्ल्यूआर इंटरकनेक्शन’ परियोजना का उद्घाटन किया। इससे पूर्वी और पश्चिमी ग्रिडों के बीच अंतर-क्षेत्रीय विद्युत अंतरण क्षमता में 1,600 मेगावाट की वृद्धि होगी और पूरे क्षेत्र में स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही 3,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई ऊर्जा क्षेत्र परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की बिजली अवसंरचना को सुदृढ़ करना और आपूर्ति विश्वसनीयता में सुधार लाना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्रों तथा नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में एक फार्मास्युटिकल पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क औषधि और स्वास्थ्य सेवा विनिर्माण के लिए एक सर्मिपत क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेज – मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और गीदम (दंतेवाड़ा) तथा बिलासपुर (सरकारी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल) का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करेंगी, स्वास्थ्य सेवा की पहुंच बढ़ाएंगी और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशौर्य की मिसाल: शहीद आकाश गिरेपुंजे सहित 14 पुलिस कर्मियों को राज्य सम्मान
Next Article पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में किए कई बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, कुल लागत ₹14,260 करोड़
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026
Chhattisgarh

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Chhattisgarh

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.