राष्ट्रवाणी: रायपुर। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी और खेल संघों के पदाधिकारी भागीदारी कर रहे हैं। वे दिनभर अलग-अलग कई सत्रों में राज्य में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, खेल प्रतिभाएं को तराशने, उन्हें अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करने तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने रोडमैप पर मंथन करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए खेल एक अहम उपक्रम साबित होगा। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा मौके मिलेंगे, उनका सर्वांगीण विकास होगा और वे एक मजबूत मानव संसाधन के रूप में तैयार होंगे, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के लिए राज्य शासन हर तरह से तैयार है। इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संघों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने राज्य की मौजूदा खेल अधोसंरचनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए इनके संचालन और खिलाड़ियों के लिए उपलब्धता की सुदृढ़ व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री साव ने ‘विजन टू विक्ट्री’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में ‘नेतृत्व, खेल प्रोत्साहन और प्रतिभा खोज’ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों के बीच होने वाली चर्चा के निष्कर्षों को राज्य में बेहतर खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों में खेल संघों के गठन, उनके व्यवस्थित व मजबूत ढांचे, नियमित गतिविधियों और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज यहां होने वाली चर्चा के निष्कर्षों को राज्य की नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने राज्य शासन द्वारा किए जा रहे आयोजनों और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी 150 करोड़ रुपए से अधिक के खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। कॉन्क्लेव के पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म है। राज्य में पहली बार हो रहे इस स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव से खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने यहां रोडमैप तैयार होगा, जिसका लाभ सभी खिलाड़ियों को मिलेगा। कॉन्क्लेव में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, ओलंपियन जिन्शन जॉनसन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित अनेक स्पोर्ट्स प्रोफेशनल, सभी जिलों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, पदक विजेता खिलाड़ी और खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।
Trending
- दिवाली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर को इससे उबरने में संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि दक्षिणी शहरों की हवा तेजी से साफ हो रही है – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने भारतीय पीएसयू – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई से मुलाकात की
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 10 गीगावॉट/40 गीगावॉट बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं के लिए वैश्विक निविदा जारी की; 40.58 GWh क्षमता के लिए बोलियाँ आमंत्रित – भारतीय PSU
- कोचीन शिपयार्ड Q2 परिणाम: समेकित PAT 50% गिरकर ₹53.77 करोड़ हो गया; बोर्ड ने ₹3 अंतरिम लाभांश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- SoftBank को लगा झटका! 2 साल में पहली बार हुआ घाटा, ओला-स्विगी और मीशो समेत भारत की 25 से ज्यादा कंपनियों में है निवेश – softbank reports 7 billion dollar loss in 2 years amid ai investment concerns – राष्ट्रवाणी
- Ethanol News: पेट्रोल में बढ़ता मक्के का इस्तेमाल बढ़ाएगा थाली का खर्च! महंगे होंगे अंडे-चिकन, पोल्ट्री इंडस्ट्री पर संकट? – ethanol blendings maize shift food inflation poultry crisis – राष्ट्रवाणी
- Koffee With Karan 9: ‘जब करण ने शाहिद कपूर को स्टेज से उतार दिया…’Kiara ने शो में खोला शादी का मजेदार किस्सा – koffee with karan pregnant kiara adv flaunts baby bump says filmmaker threw shahid off the stage – राष्ट्रवाणी
- माधुरी दीक्षित के लंहगे से ज्यादा भारी था Ramayana के ‘रावण’ का कॉस्ट्यूम, Yash के मुकुट का था इतने किलो वजन – yash wore around 33 kgs costumes ravana in ramayana after madhuri dixit in devdas song – राष्ट्रवाणी
