राष्ट्रवाणी, 23 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाई है। यह बैठक 30 अप्रैल को होगी। इसमें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की योजना है।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया, और अब इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाने की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय ने निंदा प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 27 तारीख को विशेष सत्र प्रस्तावित है। भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित कराने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version