राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो,,रायपुर। राज्य वन विभाग में भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारियों की कमी और गहराने जा रही है। विभाग में आइएफएस अधिकारियों के 195 स्वीकृत पद हैं, जबकि वर्तमान में केवल 153 अधिकारी ही कार्यरत हैं। यानी विभाग पहले से ही 42 अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह भी है कि कार्यरत अधिकारियों में से 15 आइएफएस विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, जिससे विभागीय कामकाज पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। विभाग के चार वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी प्रेम कुमार, अनिल कुमार साहू, आलोक तिवारी और राजेश चंदेले इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें प्रेम कुमार वन विकास निगम और अनिल कुमार साहू राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं। इनके रिटायर होने के बाद दोनों महत्वपूर्ण संस्थाओं में नेतृत्व का संकट खड़ा होने की संभावना है। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों में अमरनाथ प्रसाद,प्रणीता पाल,राजेश कल्लाजे,सोमा दास,विवेक आचार्य, राजू आगसिमानी,विश्वेश कुमार,जे.श्रीराम,सतोविशा समाजदार, विजया रात्रे,प्रियंका पाण्डेय,प्रणय मिश्रा और नायर विष्णु राज सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। विभागीय वरिष्ठता के अनुसार संजीता गुप्ता सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं। उनके बाद अमरनाथ प्रसाद,प्रणीता पाल और राजेश पाल का नाम आता है। हालांकि अमरनाथ प्रसाद शासन में सचिव के रूप में कार्यरत हैं,जबकि प्रणीता पाल और राजेश पाल अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में वन विभाग के सामने वरिष्ठ नेतृत्व उपलब्ध कराना एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनता जा रहा है। वन विकास निगम और राज्य लघु वनोपज संघ में एमडी का पद परंपरागत रूप से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) स्तर के अधिकारियों को दिया जाता है। इसके लिए सामान्यतः 30 वर्ष की सेवा पूरी होना आवश्यक माना जाता है। वर्तमान में ओपी यादव के अलावा विभाग में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जिसने 30 वर्ष की सेवा पूरी की हो। ऐसे में इन पदों पर नियमित नियुक्ति के बजाय प्रभारी व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है। राज्य सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) पद पर पदोन्नत किया है। वन विभाग ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। यादव को एचएजी प्लस (लेवल-16) वेतनमान में पदोन्नति देते हुए आगामी आदेश तक अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित इसी पद पर पदस्थ किया गया है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
