राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो,,रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चले आ रहे महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर बड़ी उम्मीद जगी है। नई दिल्ली से लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया कि दोनों राज्यों के बीच लंबित महानदी जल विवाद का समाधान अब से तीन माह के भीतर निकल सकता है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को दोनों राज्यों के हितों को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र और दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार होने के कारण बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे वर्षों पुराने इस गंभीर विवाद के जल्द और सकारात्मक समाधान की संभावनाएं काफी मजबूत हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी तीन महीनों के भीतर इस दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे, जिससे दोनों राज्यों के नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान अन्य अहम विकास कार्यों और परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद कटघोरा-डोंगरगढ़ 295 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना का मार्ग प्रशस्त होने की जानकारी दी। साथ ही, प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं और धान मिलिंग के लिए प्रतिमाह पांच लाख टन चावल उठाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से हुई सकारात्मक चर्चा का भी जिक्र किया। वर्ष 1983 से विवाद की शुरुआत: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के पानी के उपयोग और बैराज निर्माण को लेकर असहमतियां शुरू हुईं, जो आगे चलकर बड़े अंतर्राज्यीय विवाद में बदल गईं। वर्ष 2016-2018 का दौर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महानदी बेसिन में विभिन्न औद्योगिक और सिंचाई परियोजनाओं के तहत बैराज निर्माण किए जाने पर ओडिशा सरकार ने आपत्ति जताई और पानी रोकने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । वर्ष 2018 (ट्रिब्यूनल का गठन): लंबे कानूनी और राजनीतिक संघर्ष के बाद, केंद्र सरकार ने अंतर्राज्यीय जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत ‘महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण’ (Mahanadi वातेर दिसपुतेस Tribunal) का गठन किया। वर्ष 2026 : अब केंद्र और दोनों राज्यों की डबल इंजन सरकारों के बीच हुए समन्वय तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में हुई हालिया बैठक के बाद, केंद्रीय जल आयोग को अगले तीन महीनों के भीतर इस विवाद का अंतिम समाधान निकालने के लिए अधिकृत किया गया है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
