राष्ट्रवाणी, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी करते हुए सात अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर राजेश कुमार चंदेले को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना, बिलासपुर राम अवतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। वन संरक्षक (प्रशासन/राजपत्रित एवं समन्वय) विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर बनाया गया है।

वन उप संरक्षक (रोकेड़) लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन संरक्षक कार्य योजना मंडल, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर सत्यकला मंडावी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रभारी अपर निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर निर्मला खेस को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर पदस्थ किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version