राष्ट्रवाणी: न्यूज,अंबिकापुर: बच्चों में दादा-दादी और बुजुर्गों के प्रति सम्मान जगाने के लिए नगर निगम ने पहल की है। अब शहर के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में शिक्षा सत्र के अंत में ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। वृद्धजन दिवस पर महापौर मंजूषा भगत ने इसकी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ।

गुरुवार को सियान सदन में वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों ने बुजुर्गों का सम्मान किया और परिवार व समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

इसी दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने सुझाव दिया कि जिस तरह स्कूलों में पैरेंट्स मीटिंग होती है, उसी तरह ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग भी आयोजित की जानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी बुजुर्गों के महत्व को समझ सके। इस सुझाव पर सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने मौके पर ही प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए महापौर मंजूषा भगत ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शहर के सभी स्कूलों में सत्र के अंतिम समय में ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों के दादा-दादी शामिल होंगे।

इससे बच्चों में अपने दादा-दादी के प्रति लगाव बढ़ेगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया जाएगा।गौरतलब है कि वर्तमान में एकल परिवार बढ़ने से बच्चे दादा-दादी के प्यार से वंचित हो रहे हैं। इस पहल से बच्चों में न सिर्फ बुजुर्गों बल्कि संयुक्त परिवार के प्रति भी स्नेह बढ़ेगा।

कार्यक्रम में रविंद्र गुप्त भारती सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग और नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version