नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित तौर पर इस आधार पर मतदाता सूची से हटा दिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से संबंध रखने वाले कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता से मुलाकात की.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, ”जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था. इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग.” उन्होंने आरोप लगाया चुनाव आयोग सूचना नहीं देना चाहता है क्योंकि अगर सूचना दे देगा तो उसका पूरा ‘गेम’ खत्म हो जाएगा. इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संजय यादव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आयोग को बताना चाहिए कि जिन 36 लाख मतदाताओं के स्थानांतरित होने की बात की गई है, वो कौन हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version