राष्ट्रवाणी: रायपुर। 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में कजप के नेतृत्व में हुए ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में जीशान सिद्दीकी और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा और संजय बघेल के खिलाफ रायपुर और बलौदाबाजार के अलग-अलग थानों में शिकायत की है। साथ ही दोनों नेताओं के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी ने सिविल लाइन थाना, रायपुर में दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि कांग्रेस पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने पत्रकार मोहन तिवारी की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त टिप्पणी न केवल महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और समाज में अशोभनीय एवं आपत्तिजनक संदेश भी प्रसारित करती है। शिकायत में आईटी एक्ट की धारा 67 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 356 (मानहानि) और 197/353 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में भाजयुमो ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर के प्रभारी महामंत्री एवं पूर्व पार्षद संजय बघेल पर भी पत्रकार मोहन तिवारी की फेसबुक पोस्ट पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। शिकायत में संजय बघेल के खिलाफ भी आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों शिकायतों में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायतें प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी

