राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुरः नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता रविवार को भी बेजाकब्जाधारियों के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय रहा। देवकीनंदन चौक से शनिचारी बाजार और गांधी चौक तक सघन अभियान चलाकर एक ट्राली सामान जब्त किया। पुराना बस स्टैंड स्थित बलिदानी स्मारक के पास कब्जा हटाने पहुंची टीम का मूर्ति हटाने को लेकर दुकानदारों से विवाद हो गया, जिससे गहमागहमी का महौल बना रहा।

त्योहारी सीजन में सुगम यातायात के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस का संयुक्त दस्ता लगातार दूसरे दिन सड़कों पर तरह मुस्तैद रहा। रविवार सुबह अमला देवकीनंदन चौक से अभियान शुरू करते हुए शनिचरी बाजार और गांधी चौक पहुंचा। मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा फैलाए गए लोहे के रैक व अन्य सामान को तत्काल जब्त कर एक बड़ी ट्राली में भरकर निगम मुख्यालय भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान विवाद तब खड़ा हुआ जब अमला पुराना बस स्टैंड स्थित बलिदानी स्मारक के पास पसरे अवैध कब्जों को हटाने पहुंचा। वहां एक दुकानदार ने बलिदानी स्मारक के पास मूर्तियों लगा दुकान सजा रखी है। अमले ने सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए मूर्ति और सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, तो दुकानदार भड़क गया।

देखते ही देखते अमले और व्यापारी के बीच तीखी नोकझोंक व झूमाझटकी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति नियंत्रित की। प्रशासन ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थलों व स्मारकों पर अवैध कब्जा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुराना बस स्टैंड स्थित बलिदानी स्मारक के आसपास व्यापारियों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल व कुछ लोगों ने दुकान सजा रखी है। तो दूसरी तरफ एक कबाडी व मूर्ति बेचने वाले दुकानदार ने सड़क को अपनी जागीर समझ स्थायी कब्जा कर रखा है। बेजा कब्जा होने से स्मारक के पास की सड़क गली में तब्दील हो गई है।

प्रमुख बाजारों में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बलिदानी स्मारक या अन्य मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारी अपनी दुकानों की सीमा में रहकर ही व्यापार करें।

सरकारी कार्य में बाधा डालने या दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ जब्ती के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version