राष्ट्रवाणी: नवरात्र (Navratri Songs) के दौरान अनुराधा पौडवाल और सोनू निगम का गाया का एक भजन गरबा-डांडिया में खूब धूम मचाता है। गरबा-डांडिया में धूम मचाता है अनुराधा पौडवाल का भजन अनुराधा पौडवाल-सोनू निगम का वो खास गीत नवरात्र में लोग खूब करते हैं गरबा-डांडिया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
पूरे देश में इस वक्त नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह पांडाल सजे हुए हैं और हर कोई मां की भक्ति के गुणगान कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा लोग खूब गरबा और डांडिया भी कर रहे हैं।
हमारा हिंदी सिनेमा भी इससे अछूता नहीं रहा है। सिनेमा में ऐसे कई भक्ति के गाने बने जिनमें मां अंबे की झलक नजर आई। वहीं बात जब भक्ति गीतों (Devi Songs) की हो तो फिर अनुराधा पौडवाल का नाम इसमें सबसे पहले आता है।
आइए जानते हैं उसी खास गाने के बारे में… दरअसल जिस गाने की बात हम कर रहे हैं वह गाना है साल 1994 में आई फिल्म जय मां वैष्णो देवी (Jai Maa Vaishno Devi) का। जी हां, साल 1994 में आई इस फिल्म के सभी गाने यादगार रहे, लेकिन फिल्म का गाना ओ आए तेरे भवन (O Aaye Tere Bhawan) जमकर हिट हुआ।
इस गाने को अनुराधा पौडवाल (Anurag Paudwal) और सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपनी खास आवाज से सजाया था। गाने का संगीत अमर-उत्पल (Amar-Utpal) की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं गाने के बोल भरत आचार्य (Bharat Acharya) ने लिखे थे।
गाने में अनुराधा पौडवाल और सोनू निगम की आवाज ने ऐसा रस घोला कि ये गाना हर पांडाल और नवरात्र (Navratri Songs) के दौरान बजता हुआ सुनाई दे ही जाता है। इस गाने की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि फिल्म में इस गाने में अनुराधा पौडवाल और गुलशन कुमार नजर आए थे। फिल्म के गाने में दोनों मां के दरबार में पूजा करते हुए दिखाई दिए थे।
उस दौर में अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Bhakti Songs) टी-सीरीज की बड़ी आवाज हुआ करती थीं। लगभग टी-सीरीज के सारे गाने वही गाया करती थीं। यहां तक कि बाद में उन्होंने बॉलीवुड की मेनस्ट्रीम आवाज से हटकर भक्ति की दुनिया में अपना नाम बना लिया और कई हिट गाने दिए और उन्हीं में से ये एक गाना था, जिसको उन्होंने गाया।
करीब 32 सालों से यह गाना पाडांलो में बज रहा है। गाने पर लोग खूब गरबा-डांडिया (Garba Dandiya Songs) करते हैं। वहीं इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा टीवी पर धूम मचाई थी।
फिल्म में आलोका मुखर्जी ने माता वैष्णो का किरदार निभाया था और इसके अलावा फिल्म में गजेंद्र चौहान और किरण जुनेजा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया और इसे शांतिलाल सोनी ने डायरेक्ट किया था।
