राष्ट्रवाणी: हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक धार्मिक शो दूरदर्शन पर काफी अधिक लोकप्रिय हुआ था। हेमा मालिनी की शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी/एआई) दूरदर्शन पर कल्ट रहा था माइथोलॉजिकल शो हेमा मालिनी ने निभाया था मां दुर्गा का किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

एक वक्त हुआ करता था दूरदर्शन (Doordarshan) भारतीय लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था। डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और महाभारत जैसे कई पौराणिक कहानी वाले धारावाहिकों को बोलबाला देखने को मिला था। इस मामले में हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) का भी एक धार्मिक शो शामिल होता है, जिसने 180 एपिसोड तक दूरदर्शन पर दर्शकों भरपूर मनोरंजन किया था।

आइए जानते हैं कि वह कौन सा सीरियल था। दूरदर्शन पर सिनेमा जगत के कई कल्ट धारावाहिकों को टेलीकास्ट किया गया है। 27 साल पहले हेमा मालिनी ने बतौर अभिनेत्री छोटे पर्दे पर जिस शो से अपनी अदाकारी छाप छोड़ी थी और वह माइथोलॉजिकल शो था- जय माता की (Jai Mata Ki)।

जी हां साल 1999 में पहली बार हेमा के जय माता की को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। इस पौराणिक धारावाहिक में हेमा मालिनी ने मां दुर्गा का किरदार निभाया था। 180 एपिसोड तक जय माता की टीवी पर टेलीकास्ट हुआ और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी हेमा ने अपनी धाक जमाई और उनका ये माइथोलॉजिकल काफी सफल रहा। आज भी जय माता की को दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय पौराणिक कहानी वाले धारावाहिकों की सूची में शामिल किया जाता है। मां दुर्गा के रोल में हेमा मालिनी काफी जची थीं और उनका ये रोल सभी को पसंद आया था।

दूरदर्शन के जय माता की धारावाहिक में हेमा ने सिर्फ मां दुर्गा का किरदार ही नहीं निभाया था, बल्कि वह आदि शक्ति के अन्य स्वरूप जैसे मां लक्ष्मी, काली, सरस्वती और पार्वती मां की भूमिका भी में दिखाई दी थीं। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने जय माता की शो का डायरेक्शन किया था।

इतना नहीं उन्होंने पुनीत ने दूरदर्शन के इस माइथोलॉजिकल शो में अग्निवेश का नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके अलावा इस शो में पृथ्वी वजीर और गजेंद्र घाटके जैसे कई अभिनेता अहम किरदार में नजर आए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version