राष्ट्रवाणी: जेलर 2 के निर्देशक नेल्सन ने अभिनेत्री विद्या बालन के सिगरेट पीने वाले सीन का रोचक किस्सा साझा किया है। फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन (फोटो क्रेडिट- एक्स) चर्चा में एक्ट्रेस का सिगरेट पीने वाला सीन डायरेक्टर ने बताया घबरा रही थीं विद्या बालन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर में विद्या का एक सीन दिखाया है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के सामने सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं। इस सीन को लेकर अब जेलर 2 (Jailer 2) के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने रोचक किस्सा सुनाया है और बताया है कि इस सीन की शूटिंग के वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस कितनी ज्यादा नर्वस हो रही थीं।

हाल ही में जेलर 2 के प्रमोशन को लेकर एक इवेंट रखा गया। जिसमें फिल्म के निर्देशक नेल्सन और रजनीकांत शामिल रहे। इस इवेंट के दौरान नेल्सन से विद्या बालन के ट्रेलर सीन के बारे में सवाल पूछा गया है, जिसमें वह सिगरेट पीते हुई नजर आईं।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 के निर्देशक नेल्सन ने बताया है- ट्रेलर में विद्या मैम का जो सीन दिखाया गया था, वह हमने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन शूट किया था। उनका एक दमदार कैरेक्टर है, जो रजनीकांत सर के सामने खड़ी है। हालांकि, वह इतना दमदार कैरेक्टर निभाने से डर रही थीं।

जब मैंने उनसे सिगरेट पीने और उसका धुआं रजनीकांत सर के चेहरे पर छोड़ने को कहा, तो उनकी टेंशन दोगुनी हो गई और वह ऐसा करने में घबरा रही थीं। जब हम शॉट ले रहे थे, तो मैंने मॉनिटर पर देखा। मैडम सिगरेट पकड़े हुए थीं और अपना हाथ ऐसे हिला रही थीं, जैसे लिपस्टिक लगा रही हों।

उनके हाथ सच में कांप रहे थे। उस पल, मुझे लगा कि यह काम नहीं करेगा। लेकिन बाद में तीन टेक लेने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से ये सीन पूरा किया।

फिर भी उनकी आंखों में थोड़ी बहुत नर्वसनैस देखने को मिल रही थी। बात की जाए फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट के बारे में तो 15 अक्टूबर 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इसमें रजनीकांत और विद्या बालन के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और शिवा राजकुमार जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी।

जबकि, ऋतिक रोशन कैमियो किरदार में नजर आएंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version