राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव ने वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी भी वर्चुअली शामिल हुईं। बैठक में अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने के बाद प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाए।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें स्वयं स्वच्छ रहने और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। अरुण साव ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के साथ उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी जाए।

इससे स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने में मदद मिलेगी और अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न स्तरों पर जनभागीदारी आधारित गतिविधियों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version