राष्ट्रवाणी: डिजिटल टीम, , रायपुर। छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंचे हैं। सिंगापुर आगमन पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
यह विदेश दौरा राज्य के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को नई गति देने की दिशा में रणनीतिक कदम माना जा रहा है। इसका प्राथमिक लक्ष्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा से जोड़ना है।
