दुर्ग, 28 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय द्वारा बुधवार को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से निर्मित विभिन्न पुलिस भवनों एवं आवासों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत नई पुलिस लाइन दुर्ग में 36 अराजपत्रित अधिकारियों एवं 48 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के नवनिर्मित आवास गृह, दुर्ग में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, थाना पद्मनाभपुर एवं थाना पुलगांव के नवनिर्मित भवन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय धमधा का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पुलिस परिवारों की मांग पर सर्व-सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण, हाईमास्ट लाइट की स्थापना तथा पुलिस आवासों के मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जब आम नागरिक रात्रि में विश्राम करते हैं, तब पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर ड्यूटी पर तैनात रहता है। नवनिर्मित आवासों एवं भवनों से पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार होगा।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसडीओ श्री नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Trending
- ‘बुढ़ापे को बाजार की अनिश्चितता के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता’: एआईडीईएफ ने 8वें वेतन आयोग से ओपीएस की मांग की – भारतीय पीएसयू
- बीईएल ने आईटी, साइबर सुरक्षा और एआई समाधानों का विस्तार करने के लिए निर्णय सिस्टम्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – भारतीय पीएसयू
- रायपुर में महिला कॉन्सटेबल ने सहकर्मी पर लगाया रेप का केस, उसकी पत्नी ने वायरल कर दिए थे दोनों के वीडियो – राष्ट्रवाणी
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन – राष्ट्रवाणी
- Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- CG Me Barish ka Alert: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- वनप्लस का 9000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले भी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
