राष्ट्रवाणी: प्रतीक शर्मा, मुंगेली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने में पिछले 18 घंटे से जारी कांग्रेस नेताओं का धरना पुलिस प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आखिरकार खत्म हो गया है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर मामले से जुड़े भाजपा नेताओं पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने और दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा का भरोसा दिया है, लेकिन इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद राज्य में बयानों की तीखी तीरंदाजी शुरू हो गई है। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के इस रवैये और थाने में दिए गए धरने पर बड़ा हमला बोला है। अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण था, लेकिन कांग्रेस के रवैये ने माहौल को बिगाड़ा। उन्होंने कहा हम शांतिपूर्ण तरीके से घेराव कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। कांग्रेस के लोगों ने जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का काम किया। उकसाने के लिए कांग्रेस के लोगों ने लाठियां लहराईं और अपने झंडे लहराए। इसके बाद भी जब मामला बढ़ा, तो कांग्रेस के नेता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को खुलेआम धमकियां दे रहे थे कि सरकारें आती-जाती हैं, हम देख लेंगे। यह रवैया और भाषा किसी भी तरह से उचित नहीं है। अब कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को अनावश्यक रूप से तूल देकर विषय बनाने की कोशिश कर रही है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

