राष्ट्रवाणी: न्यूज, मुंगेली: जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर एक अगस्त की देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित सीएमओ को जेल भेजा गया है। पंडरिया के शिक्षक नगर में रहने वाली किरण बंसोर शादी पार्टी में काम करती थीं। वे एक अगस्त को इसी सिलसिले में अपने साथियों के साथ ग्राम हरदी गई थीं। काम के बाद वे विकेश साहू और अंजली के साथ बाइक पर लौट रही थीं। बरेला मुख्य मार्ग पर गाय आ जाने के कारण विकेश ने बाइक को सड़क किनारे रोक दिया। तभी मुंगेली की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किरण और अंजली की मौत हो गई। विकेश गंभीर रूप से घायल है। उसका सिम्स में इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि दुर्घटनाकारित वाहन तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह की है। जांच के बाद पुलिस ने तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कांग्रेस नेता के जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे सीएम ओ मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने जन्मदिन पर पार्टी दी थी। सीएमओ अमरेश सिंह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर तखतपुर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सीएमओ कार समेत फरार हो गए। दूसरे दिन जरहगांव पुलिस ने सीएमओ की कार को जब्त कर लिया। इधर घटना की जानकारी होने पर एसएसपी भोजराम पटेल ने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपित सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version