राष्ट्रवाणी: भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई की कमी के बीच, 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 71.50 रुपये तक …और पढ़ें 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं 19 किलो वाले सिलेंडर पर 71.50 रुपये तक का इजाफा त्योहारों से पहले रेस्टोरेंट और व्यवसायों पर बढ़ेगा बोझ बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।

भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई की कमी के बीच, एक और नए महीने के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। अलग-अलग शहरों में 19-kg वाले सिलेंडर की कीमत में 71.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है।त्योहारों सीजन से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, होटल, कैटरर्स और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले दूसरे व्यवसायों पर खर्च का बोझ बढ़ सकता है।

दिल्ली में, 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत सितंबर के ₹2,747.50 से ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। सितंबर में भी इसकी कीमत ₹9.50 बढ़ाई गई थी। मुंबई में, नए कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,764 है, जबकि चेन्नई में यह कीमत बढ़कर ₹2,983 हो गई है।इसी तरह पटना में कीमत ₹71.50 बढ़कर ₹3,100.50 हो गई है, जो बताए गए शहरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी है।

घरेलू ग्राहकों के लिए राहत की बात है, क्योंकिल फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50 और चेन्नई में ₹957.50 ही बनी हुई है।

LPG की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है, जो बेंचमार्क इंटरनेशनल कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों पर आधारित होता है। VAT जैसे स्थानीय टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग होती हैं। “शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।” (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं।

जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version