राष्ट्रवाणी: रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता नए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने की।

इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस के सभी विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हुए। बैठक में विधानसभा के मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के SIR के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बैठक को लेकर जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि विधायकों के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात हुई है। बैठक के जन मुद्दे थे, उनकी सूची नेता प्रतिपक्ष ने सदन में रखी है।

भविष्य में कैसे हम कार्यवाही करेंगे, चाहे सदन के अंदर हो या सड़क पर हो, उन बातों को लेकर कार्यक्रम तय करेंगे। स्मार्ट मीटर मुद्दा है। कल वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे।

बहुत सारे मुद्दे हैं, जिसको लेकर विस्तार से अगली बैठक में हम चर्चा करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छोटी सी विधायकों से भेंट का कार्यक्रम रखा था। नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आए हैं।

हमने विधानसभा में जो किया है, उसकी संक्षिप्त जानकारी दी है। भगत हमें दिल्ली से आकर हमेशा गाइड करते रहेंगे। हम सब संगठन से जुड़कर एकता के साथ काम करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version