राष्ट्रवाणी: रायपुर. प्रदेशभर में आज बिजली स्मार्ट मीटर को लेकर जोरदार सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. एक ओर कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन जारी है. दूसरी ओर बिजली मीटर रीडरों ने भी राजधानी में मोर्चा खोल दिया है. विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदेशभर से मीटर रीडर सोमवार को सीएसईबी मुख्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं. इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है. डडसेना भवन में मीटर रीडरों के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे. दरअसल, प्रदेशभर में स्मार्ट बिजली व्यवस्था लागू होने से वर्षों से कार्यरत मीटर रीडरों के आगे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. कई जिलों में महीनों से मानदेय भुगतान लंबित है. अलग-अलग दरों से भुगतान किए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है. मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से प्रभावित मीटर रीडरों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. जब तक वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक प्रीपेड (रिचार्ज) व्यवस्था लागू न की जाए, पूरे प्रदेश में मीटर रीडरों के लिए एक समान कार्य और भुगतान नीति लागू की जाए.
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी

