राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ऑयल शेड में बुधवार देर रात हुए औद्योगिक हादसे में तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। कंपनी प्रबंधन के अनुसार रात करीब 11:30 बजे डी-1 चैनल अचानक गिर जाने से दुर्घटना हुई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर किया गया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में गेंडूराम पटेल, गंगाप्रसाद पटेल और पंचराम यादव घायल हुए हैं। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कंपनी की एंबुलेंस से उन्हें जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई भेजा गया। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा डी-1 चैनल के अचानक गिरने से हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला: पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र
- बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर – राष्ट्रवाणी
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा कदम, साय सरकार और उनिकेफ मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- रायपुर आंबेडकर अस्पताल में मरीज बेहाल, 2,500 मरीजों पर सिर्फ 91 व्हीलचेयर; स्ट्रेचर के लिए भी लंबा इंतजार – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प; प्राथमिकी (एफआईआर) की मांग पर देर रात तक थाने में धरना – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले, बदबू से खुला राज – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन खाद सप्लाई के नाम पर किसान से 5.40 लाख की ठगी, उप से आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
