राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में सोमवार को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसके चलते सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक यात्रा मार्ग पर सामान्य यातायात बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली कार्यालय, नगर निगम भवन के सामने की सड़क, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस ने सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित यात्रा मार्ग से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने कहा है। इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली कार्यालय, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग यात्रा के दौरान सामान्य वाहनों के लिए बाधित रहेगा। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक वाहन बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे। यहां से पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंचना होगा। इंडोर स्टेडियम, → गणेश मंदिर तिराहा, → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, → नगर निगम भवन के सामने रोड, → महिला थाना चौक, → फायर ब्रिगेड चौक, → सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग तिरंगा यात्रा के दौरान आम यातायात के लिए बाधित रहेगा।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

