राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग युवक अपने दोस्त का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरोपी डॉक्टर के पास पहुंचा था। चेकअप के बहाने डॉक्टर उसे एक अलग कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने नाबालिग के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की, उसके निजी अंगों को छुआ और उसे गले लगाया। घटना के बाद नाबालिग युवक बुरी तरह सहम गया। उसने पहले अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और इसके बाद अपने परिजनों को पूरी बात बताई। बेटे की आपबीती सुनने के बाद परिजन तत्काल पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। नाबालिग की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी डॉक्टर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर पूर्व में भी अवैध गर्भपात के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आरोपी डॉक्टर सुधीर मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसने आयुर्वेद चिकित्सा की डिग्री (बीएएमएस) प्राप्त की है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और ग्राम अंडा में संविदा पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही पति-पत्नी सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर का भी संचालन करते हैं। अब पुलिस इस एडॉप्सन सेंटर से जुड़े दस्तावेजो की जांच भी करेगी।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
