लास एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज ने बताया कि अपनी फिल्म ‘द सर्फर’ के अभ्यास सत्र के दौरान वह “मौत के बेहद करीब” पहुंच गए थे। केज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग शुरू करने से पहले उन्हें बहुत थोड़े समय में ‘र्सिफंग’ सीखनी थी और इसी दौरान उन्होंने कुछ खतरनाक अनुभवों का सामना किया।

‘एंटरटेनमेंट वीकली’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, मैंने पहले भी र्सिफंग की है, लेकिन हर बार मैं बुरी तरह से लहरों की चपेट में आ गया। एक बार जब मैं र्सिफंग सीख रहा था, तो मेरे प्रशिक्षक ने मुझे छोटा बोर्ड दिया, लेकिन मैंने कहा कि मुझे लंबा र्सिफंग बोर्ड चाहिए।

उन्होंने कहा, लोगों ने मेरा बोर्ड देखा जिसे वे ‘टॉम्बस्टोन’ कहते हैं, यानी एक त्रिकोणाकार चोटी की तरह दिखता है। मैं कलाबाजी करते हुए बोर्ड पर चढ़ा और इससे मेरी जान भी जा सकती थी। अब जब मेरा एक छोटा बच्चा है, तो मैं नहीं जानता कि मैं यह फिर से करना चाहता हूं या नहीं। लोर्कन फिनेगन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो मई को रिलीज हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version