दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन ईनामी नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान कड़ती देवा (34), लक्खे कुहड़ाम (30), मिथलेश उर्फ मुद्दा ओयाम (25), पगनु वेको (37), मसराम राम कड़ती (27) और भीमसेन ओयाम (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कड़ती देवा पर दो लाख रूपए तथा महिला नक्सली लक्खे कुहड़ाम और मिथलेश पर एक-एक लाख रूपए का ईनाम है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठनों में आंतरिक मतभेद से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है.

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है.
उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और कृषि भूमि जैसी अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 229 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 967 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version