राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। सीपत क्षेत्र के झलमला गांव में बनाए गए अस्थायी गौठान में दो दिनों के भीतर 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत होने का ग्रामीणों ने दावा किया है।

वहीं सरपंच धनलाल साहू ने 14 मवेशियों की मौत की बात कही है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गौठान परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। इससे वहां मौजूद मवेशियों के लिए परेशानी बढ़ गई है और गौठान की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्थायी गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा, पानी और बारिश से बचाव की व्यवस्था नहीं है। करीब दो महीने पहले खुले मैदान में फेंसिंग कर यह अस्थायी गौठान बनाया गया था। एक समय इस गौठान में 300 से अधिक मवेशी मौजूद थे।

अब बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मृत पशुओं की वास्तविक संख्या और उनकी मौत के कारणों की जांच की मांग की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version