Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»डीपीएल में आमने-सामने होगा कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा
Sports

डीपीएल में आमने-सामने होगा कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
डीपीएल में आमने-सामने होगा कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के दूसरे सत्र में दो हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का जलवा देखने को मिल सकता है. इन दोनों को रविवार को हुई नीलामी के दौरान अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा. उभरते हुए लेग-स्पिनर आर्यवीर कोहली विराट के बड़े भाई विकास के बेटे हैं जिन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टारज ने खरीदा. इस टीम में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार लेग-स्पिनर दिग्वेश राठी (38 लाख रुपये) भी शामिल हैं. इस लीग के शुरुआती सत्र में किसी टीम से बोली हासिल करने में नाकाम रहे अंडर-19 बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आठ लाख रुपये में खरीदा.

आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग इस टूर्नामेंट के ब्रांड दूत भी हैं. सहवाग ने कहा, ”मैं वास्तव में इस सत्र का इंतजार कर रहा हूं. यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़े मंच पर खुद को साबित करने का शानदार अवसर है.” उन्होंने कहा, ”चयनकर्ता और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों की नजर भी इस लीग पर है. यह लीग खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका देती है. हमने पिछले साल कुछ अविश्वसनीय क्रिकेट देखा और मुझे यकीन है कि यह सत्र और भी रोमांचक होगा.”

लीग की नीलामी की सूची में 520 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें से सिमरजीत सिंह (39 लाख रुपये में सेंट्रल दिल्ली किंग्स) सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. नितीश राणा (34 लाख रुपये में वेस्ट दिल्ली लायंस) और प्रिंस यादव (33 लाख रुपये में न्यू दिल्ली टाइगर्स) के लिए टीमों को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी.

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस मौके पर कहा, ”इस साल हमने एक कदम आगे बढ़ाया है. हमने अपनी नीलामी प्रणाली में सुधार करते हुए खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा किया है. हमने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए घरेलू क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाना सुनिश्चित किया है.” उन्होंने कहा, ” इस सत्र में हमने दो नई पुरुष फ्रेंचाइजी भी जोड़ी हैं. यह शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के हमारे मिशन को जारी रखेगा.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 11 जुलाई को
Next Article शेयर बाजार को लेकर राहुल भय फैला रहे हैं : भाजपा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.