राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी होने की आशंका पर पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है. बता दें कि दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे. चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया. आरोपियों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खोल सके. असफल प्रयास के बाद वे मौके से फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसी फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की. 2 माह की मेहनत के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. पता चला है कि कुछ वर्ष पहले दोनों आरोपी दीपका के प्रतिष्ठित निजी कंपनी काम में करते थे, जिसकी वजह से उन्हें पूरे क्षेत्र में जानकारी थी. पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच कर रही है. बता दें कि दूसरे राज्यों से आकर जिले के उद्योग और निजी कंपनी में काम कर रहे बहुत से लोगों का अब तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है. कुछ दिनों पहले पैरोल में छूटे हत्या एक आरोपी को पुलिस ने बालको से गिरफ्तार किया था, जो बालको प्लांट के निजी कंपनी में काम कर रहा था.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

