देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से घुसपैठ कर यहां रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस से यहां मिली जानकारी के अनुसार चार महिलाओं और एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक को मंगलवार और बुधवार को पटेल नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया कि सघन पूछताछ के दौरान पांचों के बांग्लादेशी नागरिक होने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया. अवैध रूप से घुसपैठ कर देश में घुसे ये बांग्लादेशी यहां मजदूरी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के क्रम में उन्हें देश से निर्वासित करने की कार्रवाई की जा रही है. उत्तराखंड में घुसपैठियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने शनिवार को भी देहरादून और हरिद्वार में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version