राष्ट्रवाणी: दिल्ली में मानसून का दौर कमजोर पड़ने के बाद भी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा. दिल्ली नगर निगम (MCD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही 2026 में अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 695 पहुंच गई है. वहीं मलेरिया के भी 23 नए मामले मिले हैं जिससे इसकी संख्या भी बढ़कर 266 हो गई है. डेंगू और मलेरिया दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलने वाली आम लेकिन गंभीर बीमारियाँ हैं, जो तेज बुखार का कारण बनती हैं. हालांकि समय पर इलाज करने से यह ठीक हो सकता है. इनके शुरुआती लक्षण भी लगभग एक जैसे ही होते हैं. दोनों में अचानक तेज बुखार, शरीर और जोड़ो में दर्द और प्लेटलेट्स गिरने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इस साल डेंगू और मलेरिया दोनों के लिए सितंबर का महीना हैरान कर देने वाला रहा. सितंबर में दिल्ली में डेंगू के 286 मामले दर्ज हुए, जो इस साल किसी एक महीने में सबसे ज्यादा हैं. इसी महीने मलेरिया के 124 मरीज मिले. इससे पहले अगस्त में डेंगू के 90 और मलेरिया के 53 मामले सामने आए थे. इसका मतलब यह है कि सितंबर से संक्रमण की रफ्तार अचानक तेज हुई. अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही डेंगू के 98 मामले सामने आना इस बात का संकेत है कि अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है. आमतौर पर माना जाता है कि बारिश खत्म होने के साथ मच्छरों से होने वाली बीमारियों का असर कम होने लगता है. लेकिन असल में बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर पैदा होने लगते हैं. खासकर डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है. यह आमतौर पर कूलर, टंकी, गमले और जलभराव स्थान पर पैदा होते हैं. ऐसे में आसपास पानी भरने वाली चीजों की नियमित रूप से सफाई करना बेहज जरूरी है. दिल्ली में इस समय चिंता केवल डेंगू तक सीमित नहीं है. मलेरिया के मामलों में भी सितंबर के दौरान तेज उछाल आया. जनवरी से अगस्त तक दिल्ली में मलेरिया के 142 मामले थे, लेकिन सितंबर में ही 124 नए मामले जुड़ गए. अक्टूबर के पहले हफ्ते में 23 और मरीज सामने आए. ऐसे में बुखार आने पर इसे सामान्य वायरल मानकर लंबे समय तक घर पर इलाज करना सही नहीं है. बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि 2026 में अब तक दिल्ली में डेंगू या मलेरिया से किसी मौत की रिपोर्ट नहीं हुई है. इसके बावजूद बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए चुनौती जरूर है. MCD की ओर से मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, लार्वा की जांच और घर-घर निरीक्षण जैसी गतिविधियां की जा रही हैं. दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल घरेलू ब्रीडिंग चेकर्स ने 3.18 करोड़ से ज्यादा घरों का दौरा किया और 1.89 लाख से अधिक घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version