जमशेदपुर/मेदिनीनगर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने केंद्र की राजग सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है.

झारखंड के मेदिनीनगर में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रगति का सबूत देखा और ”यहां तक ??कि दुश्मन को भी इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा”. मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का विशेष ध्यान बिजली, सड़क और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत और एम्स परिसरों की स्थापना जैसी पहल महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने दावा किया कि विभिन्न रेलवे, खनन, सिंचाई, कृषि और पेयजल परियोजनाओं के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने की महत्वाकांक्षा पिछली सरकारों में कभी नहीं देखी गई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में विकास की यही पहचान रही है.

मुंडा ने कहा, ” देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है और कोई भी अन्य पार्टी भाजपा की जगह लेने के करीब भी नहीं दिखती.” इस बीच, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने डिजिटल लेनदेन को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. मरांडी ने जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश में 47 प्रतिशत वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन हो रहे हैं और यह दुनिया में सबसे अधिक है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version