राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर की करीब 800 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल तेज हो गई है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बस्तर दशहरा के दूरदर्शन और आकाशवाणी से विशेष प्रसारण की मांग रखी। सांसद महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा की परंपरा, जनजातीय संस्कृति और बदलते बस्तर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का भी प्रस्ताव दिया। उनका कहना है कि बस्तर अब नक्सलवाद की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विकास और समृद्ध संस्कृति की नई तस्वीर पेश कर रहा है। वहीं जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना में कार्य शुरू होने की दिशा में हुई प्रगति के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। सांसद कश्यप के प्रस्ताव पर अश्विनी वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दूरदर्शन आकाशवाणी और डॉक्यूमेंट्री के जरिए बस्तर की संस्कृति और बदलते स्वरूप को राष्ट्रीय मंच मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version