Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»DGCA Action on IndiGo: इंडिगो के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, एक दिन पहले हुई थी CEO एल्बर्स की पेशी; जानिए
Business

DGCA Action on IndiGo: इंडिगो के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, एक दिन पहले हुई थी CEO एल्बर्स की पेशी; जानिए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
DGCA Action on IndiGo: इंडिगो के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, एक दिन पहले हुई थी CEO एल्बर्स की पेशी; जानिए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

DGCA Action on IndiGo: भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते कुछ दिन से अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। इसी बीच इंडिगो के परिचालन में उपजे संकट के 11वें दिन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत डीजीसीए ने चार फ्लाइट इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

डीजीसीए ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब गुरुवार को ही इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। वहीं गुरुवार को ही दूसरी बार इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स डीजीसीए के समक्ष पेश हुए। बता दें कि इंडिगो ने शुक्रवार को भी बंगलूरू एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द की, जिनमें 31 आगमन और 23 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और बंगलूरू से 200 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी थीं।

डीजीसीए ने तेज की जांच
हालांकि दूसरी ओर डीजीसीए ने इंडिगो संकट के बीच अपनी जांच तेज कर दी है। अधिकारी एयरलाइन के मुख्यालय पर तैनात हैं और संचालन पर नजर रख रहे हैं। जांच समिति में जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्माने, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, वरिष्ठ एफओआई कपिल मंगलीक और एफओआई लोकेश रामपाल शामिल हैं। समिति का काम इंडिगो में बड़े पैमाने पर संचालन में हुई गड़बड़ी के कारणों की पहचान करना है।

गहन जांच के लिए डीजीसीए की तैयारी
समिति एयरलाइन के मानव संसाधन योजना, फ्लक्चुएटिंग रोस्टर सिस्टम और पायलटों के नए ड्यूटी पीरियड और रेस्ट नियमों के पालन की भी समीक्षा करेगी, जो एक नवंबर से लागू हुए हैं। ऐसे में डीजीसीए ने पूरी तरह से साफ किया है कि एयरलाइन संचालन में खामियों की जड़ तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

एयरलाइन ने किया था मुआवजे का एलान
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी। इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।

इंडिगो ने आगे कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को हमारे साथ यात्रा करने वाले लोगों का अनुभव खराब रहा और वे कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इनमें से कई लोग जबरदस्त भीड़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराएंगे। ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो के साथ किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेश में 12 फरवरी को होंगे आम चुनाव
Next Article Kis Kisko Pyaar Karun 2: बिना सिर-पैर की कॉमेडी? कपिल की फिल्म देखकर लोगों को क्यो हुई निराशा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.