राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. प्रदेशभर के पुलिस थानों में जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 1 लाख 45 हजार से अधिक मामले अभी भी लंबित हैं, जिनकी क्लोजर रिपोर्ट अभी तक हाईकोर्ट में पेश नहीं की गई. एक याचिका पर सुनवाई के दौरान डीजीपी ने एफिडेविट के साथ इस तथ्यात्मक विवरण को हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया था. बताया गया कि बीते 20 मई से 16 जुलाई तक सिर्फ 2 हजार 617 मामलों में ही खात्मा रिपोर्ट पेश की गई है. बता दें, कि याचिकाकर्ता योगेश बाबू शर्मा की अलग-अलग याचिका पर बीते दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल और 5 मई को आदेश जारी कर डीजीपी से शपथ पत्र में जवाब तलब किया था. मामले में आगामी सुनवाई 18 अगस्त तय की गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version