राष्ट्रवाणी: ​रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU), रायपुर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने की औपचारिक एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है,का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, उसके परिवार और सुनहरे भविष्य—तीनों को पूरी तरह तबाह कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग देश निर्माण में करना चाहिए।

​इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल युग में मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया।

​समारोह में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version