Dharmendra Health Live Updates: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।

धर्मेंद्र की सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस
धर्मेंद्र के फैन ने बताया कि उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है और वो बस दिन-रात धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की सेहत पर गुड्डू धनोआ ने दिया अपडेट
धर्मेंद्र के दोस्त और लेखक-निर्माता गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने को लेकर कहा, ‘वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।’

धर्मेंद्र के फैंस हुए इमोशनल
धर्मेंद्र जहां एक तरफ अस्पताल से घर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके लाखों चाहने वाले दिन रात उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके घर के बाहर फैंस मौजूद हैं। एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ में पकड़कर एक शख्स रोते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के फैन्स की आंखों में उनके लिए प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version