धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित एक गांव में जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह जानकारी एक वन अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को धमतरी वन रेंज के अंतर्गत लिलार गांव में उस समय घटी जब देवचरण निषाद एक अन्य ग्रामीण के साथ खेत की ओर जा रहा था.

उन्होंने बताया कि दोनों ने हाथी को देखा और दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा जबकि हाथी ने निषाद को कुचलकर मार डाला.
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थानीय लोगों को सतर्क कर रहा है. वन विभाग के अनुसार, पांच वर्षों में राज्य में हाथियों के हमलों में 320 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version