धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में विवाद के दौरान तीन लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्नपूर्णा ढाबे में बीती रात कुछ लोगों ने विवाद के बाद रायपुर निवासी तीन लोगों सुरेश तांडी, नितिन तांडी और आलोक ठाकुर की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रायपुर निवासी युवक एक कार में सवार होकर धमतरी गए थे। धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज ंिसह परिहार ने मंगलवार को बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि सोमवार रात लगभग सवा 11 बजे कुछ युवकों ने ढाबे में खाना खाने के बाद ढाबे के कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की तथा उपद्रव मचाया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक कार में सवार तीन युवक वहां खाना खाने पहुंचे तो उपद्रव कर रहे युवकों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कार सवार तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आज सुबह तक इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है तथा संदेही युवकों से पूछताछ की जा रही है। परिहार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा संदेही युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी देगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version