शाहजहांपुर. शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से लोगों को भ्रमित कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के एक कस्बे की किरन दावा करती थी कि उसके घर में पूजा-पाठ में हिस्सा लेने से बीमारी ठीक हो जाती है और संतान भी पैदा होती है लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महिला इस पूजा पाठ की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराती थी.

द्विवदी का कहना है कि रविवार को इस महिला के यहां सत्संग के नाम पर काफी भीड़ जुटती थी. बाद में किरण लोगों की बीमारियां ठीक करने एवं संतान के लिए लोगों को दुआ देती थी. पुलिस अधीक्षक के अनुसार एक हिंदूवादी संगठन की शिकायत पर जब पुलिस आरोपी महिला के घर पहुंची तो वहां तमाम पूजा पाठ संबंधी सामग्री बरामद की गई. लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह महिला अपने यहां सत्संग में आए हुए लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई धर्म में लाने का काम कर रही है.

पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए अस्नीत कुमार, प्रहलाद सिंह, मुकेश कुमार, गुरदास तथा किरण को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5 1) (धर्म परिवर्तन) के तहत विधिक कार्यवाही के तहत आज जेल भेज दिया. एक नाबालिग लड़की को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version