नयी दिल्ली. गत पैरालम्पिक चैम्पियन धरमबीर नैन और अतुल कौशिक ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के छठे दिन बृहस्पतिवार को भारत के लिये क्रमश: पुरूषों के क्लब थ्रो और चक्का फेंक में रजत और कांस्य पदक जीते . पेरिस पैरालम्पिक 2024 में स्वर्ण पदक और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले धरमबीर ने 29 . 71 मीटर के प्रयास के साथ पुरूषों के क्लब थ्रो एफ51 में दूसरा स्थान हासिल किया .

र्सिबया के अलेक्जेंडर रेडिसिच को स्वर्ण और तटस्थ पैरालम्पिक खिलाड़ी उलादजिस्लाउ हरीब को कांस्य पदक मिला. भारत के प्रणव सूरमा पांचवें स्थान पर रहे . पुरूषों के चक्काफेंक एफ57 वर्ग में कौशिक 45 . 61 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे . लीबिया के महमूद रजब को स्वर्ण और विश्व रिकॉर्डधारी थियागो पोलिनो डोस सांतोस को रजत पदक मिला .

पुरूषों की चक्काफेंक एफ37 स्पर्धा के फाइनल में भारत के 19 वर्ष के हानी पहले थ्रो से ही पदक की दौड़ में थे लेकिन जापान के यामातो शिम्बो ने चौथे स्थान से सीधे दूसरा स्थान हासिल करके उन्हें पोडियम से खिसका दिया . छठे दिन भारत को कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला और तालिका में मेजबान चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य के साथ चौथे से सातवें स्थान पर खिसक गया .

ब्राजील 12 स्वर्ण, 17 रजत और सात कांस्य के साथ शीर्ष पर है जबकि चीन दूसरे स्थान पर है . इससे पहले ईरान के सईद अफरूज ने पुरूषों के भालाफेंक एफ34 में और अल्जीरिया की साफिया जेलाल ने महिलाओं के शॉटपुट एफ57 वर्ग में विश्व रिकॉर्ड बनाया . अफरूज ने 41 . 52 मीटर के साथ अपना ही 41 . 16 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने पिछले साल कोबे में बनाया था . वहीं साफिया ने अपना 11 . 62 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 11 . 67 मीटर का थ्रो किया .



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version